मा०कैबिनेट मंत्री व मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा वर-वधू को दिया गया आशीर्वाद
कानपुर देहात समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मा०मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को कुल 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह रामस्वरूप ग्रामोद्योग इण्टर कालेज ग्राउण्ड पुखरायां में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर निकाय पुखरायाँ-05 एवं विकास खण्ड मलासा-41, अमरौधा-10, सरवनखेड़ा-09 के जोड़ों को सम्मिलित किया गया। जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। विवाह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में राकेश सचान, मा०कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उ०प्र० व विनोद कटियार, मा०पूर्व विधायक, करुणाशंकर दिवाकर, प्रतिनिधि मा०अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुखरायों, विनोद निषाद, प्रतिनिधि मा०अध्यक्ष नगर पंचायत मूसानगर द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पर्यवेक्षण में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, जिला विकास अधिकारी, व सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर निकाय उपस्थित रहे।











