संवाददाता साहिल कटियार की रिपोर्ट
नगर पंचायत राजपुर गांव मदियापुर सड़कों पर पानी एकत्रित हो रहा है यहां तक की पानी लोगों के घरो मे घुस जा रहा है सड़क तालाब की शक्ल में दिखने लगी है इससे मोहल्लों के लोगों वह राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं इलाके में जल भराव होने से नरक जैसे हालात हो गए हैं आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं खासकर बुजार्ग लोगों को स्कूली बच्चों को स्कूली वाहन अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं सामान लेने बाजार नहीं जा पा रहे हैं पहले यह गांव ब्लॉक के अंतर्गत आता था लेकिन अब नगर पंचायत के परिसीमन में यह नगर पंचायत क्षेत्र में आ गया है यहीं पर होली में होलिका दहन जलाई जाती है










