जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया

कानपुर देहात  नगर पालिका परिषद झींझक क्षेत्र में भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारी वाहनों के अत्यधिक लोड एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी डेरापुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), क्षेत्राधिकारी अकबरपुर/भोगनीपुर/डेरापुर, खान अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी दिशा से सिकंदरा-झींझक (बिरहना चौराहा) से रसूलाबाद मार्ग की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। यह प्रतिबंध परमिट धारक पैसेंजर वाहनों, आवश्यक वस्तुओं से संबंधित माल वाहनों एवं परिवहन विभाग की बसों पर लागू नहीं होगा।जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन आमजन से सहयोग की अपेक्षा करता है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें