कालपी (जालौन) कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से कालपी क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है कालपी विधानसभा के अंतर्गत पिछले चार वर्षो में सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है या हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 26 में राज्य सड़क नीति के द्वारा कालपी विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा 4 सड़कों की स्वीकृत और प्रदान कर दी गई है जिसका निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभाग अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग लखनऊ को कालपी क्षेत्र की चार सड़कों की स्वीकृत प्रदान करते हुए इनका निर्माण कार्य शीघ्र कराए जाने का निर्देश दिया है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया की कालपी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीपी मार्ग से सरावली तक डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से ग्राम अतरचला से उड़ संपर्क मार्ग का छूटा भाग जिसकी लागत 2 करोड़ 30 लाख बृजवाहा से भद्देख मार्ग का निर्माण रसूलपुर से कार्तालापुर मार्ग का नव निर्माण जिसकी लागत लगभग एक करोड़ 42 लाख रुपए है जिसकी स्वीकृत शाशन द्वारा कर दी गई है तथा कुछ धन का अंश भी आवंटन कर दिया गया है इन कार्यों को जल्द पूरा कराई जाने के लिए लोक निर्माण विभाग उरई तृतीय को निर्देशित किया गया है जो अति शीघ्र प्रक्रिया पूरी करके शुरू कर दिए जाएंगे।










