कानपुर देहात – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार की सेवा समाप्ति प्रकरण पर 3 सप्ताह में निर्णय लेने का आग्रह किया है। संघ ने कहा है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा।
संघ के जिला संगठन मंत्री अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रधानाचार्य अवधेश कुमार की सेवा समाप्ति का प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर देहात द्वारा न्याय संगत तरीके से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो शिक्षक संघ को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाचार्य अवधेश कुमार के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ उनके साथ है और उनकी सेवा समाप्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।
इस मौके पर जय राम बाबू, सुरेश मिश्र, राकेश सिंह, धीरज गुप्ता, पुरषोत्तम पांडे, रामचंद्र यादव, आशारक कमल, समीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मनोज गौतम, अजय सिह, राकेश कुमार वर्मा, बृजेश यादव, बृजेश वर्मा, कुंज बिहारी, विनोद कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।










