पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 183 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।











