उन्नाव – शुक्लागंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात लगभग 11 बजे एक गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक गाड़ी से टकरा गया। हादसे में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों को जानकारी दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मदद की आश्वासन दी है।










