कानपुर देहात अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर विदाई दी गई। उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री जनमेद सिंह और मुख्य आरक्षी श्री रमाकान्त को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राजीव सिरोही ने शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।











