कानपुर देहात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 217 वाहन चालकों का चालान किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया।
बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अभियान जारी रहेगा।











