कानपुर देहात कोरवा खुर्द, में श्रीमद् भागवत कथा के विराम के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन पंकज अग्निहोत्री ने आई हुई कन्याओं का आशीर्वाद लेते हुए भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया। भंडारे में उमड़ी सैकड़ो लोगों की भीड़ ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजनकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।
पंकज अग्निहोत्री ने बताया कि उनके पिता श्री स्वर्गीय जगन्नाथ अग्निहोत्री के गया भोज करने गए थे, उसके उपरांत परिवार के लोगों ने श्रीमद् कथा भागवत का आयोजन किया था। आज भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था।
भंडारे में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, सीता का अग्निहोत्री, दीप का अग्निहोत्री, अमन तिवारी, अनिरुद्ध अग्निहोत्री, रघुवंश दया अग्निहोत्री, मुन्ना अग्निहोत्री और समस्त सैकड़ो लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भंडारे का आनंद लिया और आयोजनकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।











