कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया। प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित को न्यायपूर्ण और समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और न्याययोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।











