थाना डेरापुर में होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इन्स्पेक्टर संजेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। पुलिस अधिकारियों और ग्राम प्रधान व समुदाय के लोगों ने भाग लिया। लोगों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाह या भड़काऊ गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली के दौरान डीजे को धीमी गति से बजाने और गड़बड़ी न करने की अपील।











