जबरन कब्जे के खिलाफ पीड़ित परिवार ने उठाई आवाज

 

कानपुर देहात  अमरौधा थाना सटटी के रूरगाव गांव में एक पीड़ित परिवार ने जबरन कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई है। पीड़ित बलवान की पत्नी भूरी देवी ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। भूरी देवी ने आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र और राजू नाम के व्यक्ति उनके घर के सामने उनकी ही जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में थाना अध्यक्ष कालीचरण से शिकायत की है। थाना अध्यक्ष कालीचरण ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द कब्जा हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने प्रार्थना पत्र लिखकर दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे और न्याय के लिए लड़ेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें