उत्तर प्रदेश
किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने कानपुर जिला अधिकारी को ज्ञापन लिखा है ।
मांग की शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद के विरुद्ध दर्ज पास्को प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो पार्टी आज 12 बजे जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी ।
मोहित यादव अधिवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मध्य जोन ने कहा सत्ता के हंटर से संतों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही.
धार्मिक पद पर आसीन संत पर मुकदमा दर्ज कराना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है ।
उन्होंने इस कार्यवाही को दुर्भावना पूर्ण बताया उन्होंने कहा शंकराचार्य पर कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं पर प्रदेश सरकार को घेरा था ।
यह सीधे तौर पर राजनीति प्रतिशोध की बू देता है, कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि अनुच्छेद 25 – 26 के तहत मिली धार्मिक स्वायत्तता और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान होना चाहिए ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर लोकांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की
। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सनातन परंपरा और धार्मिक सम्मान का प्रसन्न है दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।











