कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कई बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने बताया कि थाना शिवली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम रज्जाक, गोलू उर्फ मोहम्मद साहिल और भोलू उर्फ मोहम्मद ताहिर हैं।
इसके अलावा, थाना अकबरपुर पुलिस ने गांजा तस्करी में 2 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता को 37.04 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम लवकुश चौहान, बादल सिंह और श्रीमती सुधा हैं।
पुलिस ने यह भी बताया कि थाना अकबरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त आलोक यादव को देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है।
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें से 2 व्यक्तियों को थाना अकबरपुर, 2 व्यक्तियों को थाना गजनेर, 3 व्यक्तियों को थाना रनियां, 2 व्यक्तियों को थाना मूसानगर और 1 व्यक्ति को थाना राजपुर से गिरफ्तार किया गया है।










