कानपुर देहात विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने की। बैठक में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधि एवं पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











