कानपुर देहात सर्किट हाउस माती में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति मार्गदर्शिका 2026 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ बनाने और विभिन्न विभागों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की, जिससे जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
बैठक में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधि और पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।











