कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने आज अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और फरियादियों को न्याययोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान समय सीमा में किया जाएगा।











