कृषि यन्त्रों के आवेदन हेतु बुकिंग प्रारंभ

 

कानपुर देहात  उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि विभागीय पोर्टल 2.0 https://agridarshan.up.gov.in पर वित्तीय वर्ष 2025-26 कृषि विभाग में संचलित विभिन्न योजनाओं के अनर्गत दिनांक 25.02.2026 की अपराह्न 12:30 बजे से प्रारम्भ हो रही कृषि यन्त्रों के आवेदन हेतु बुकिंग दिनांक 04.03.2026 तक की रात्रि 12:00 बजे (कट ऑफ डेट) तक की जायेगी। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैनाइजेशन योजना (SMAM), एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेजीड्यू (IN-SITU) योजनांतर्गत सभी विकास खण्डों के अवशेष कृषि यन्त्रों को समाहित करते हुए जनपद स्तर पर पुनः बुकिंग हेतु पोर्टल खोला गया । इच्छुक किसान भाईयों द्वारा अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत मोबाईल नम्बर से ओटीपी प्राप्त कर बुकिंग प्रारम्भ पर जाने के बाद योजना का चयन कर उपलब्धता जाँचे पर जाकर रिर्पोट टाईप में जाकर जिला सलेक्ट करें इसके पश्चात् बुकिंग प्रकार में जाकर लॉटरी पर क्लिक कर कृषि यन्त्र को सलेक्ट कर कृषि यन्त्रों की बुकिंग कर योजना का लाभ उठायें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें