राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण

 

कानपुर देहात  मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के अंतर्गत 100 किशोरों की क्षमता वाले राजकीय संप्रेषण गृह के निर्माणाधीन भवन की भौतिक प्रगति का निरीक्षण आज माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में अपेक्षित गति लाने के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (C&DS) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि किशोरों के पुनर्वास एवं संरक्षण हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। माननीय मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के अंतर्गत संचालित यह राजकीय संप्रेषण गृह समाज के संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता वाले किशोरों के पुनर्वास, परामर्श एवं सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सुरक्षा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव एवं सीएनडीएस के सहायक अभियंता (AE) अमित सचदेवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा माननीय मंत्री जी को निर्माण कार्य की प्रगति, पूर्णता की संभावित तिथि एवं शेष कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। माननीय मंत्री जी ने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें