कानपुर देहात मा० मंत्री/प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० (डा० संजय कुमार निषाद जी) आज दिनांक 24 फरवरी को रात्रि 10 बजे जनपद पहुंचेंगे तथा जनपद कानपुर देहात में दिनांक 25 फरवरी को प्रातः 09 बजे मा० प्रभारी मंत्री जी, विचार परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक एवं चर्चा करेगें। प्रातः 10ः30 बजे विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मा० प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति मार्गदर्शिका 2026 की बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे मा० प्रभारी मंत्री जी, की अध्यक्षता में जनपदीय कानून व्यवस्था, समस्त विभागों की प्रगति एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।










