गांव-गांव पहुंच रहे बीडीओ अरुण कुमार सिंह, विकास कार्यों का ले रहे जायजा, मनरेगा में पारदर्शिता और गति, महेवा में बदली कार्यशैली
औचक निरीक्षण से बढ़ी जवाबदेही, विकास कार्यों में गुणवत्ता पर जोर
रोजगार सृजन को प्राथमिकता, महेवा में विकास की रफ्तार तेज, योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखी सख्ती
जनसुनवाई से बढ़ा भरोसा, बीडीओ अरुण कुमार सिंह की पहल सराहनीय, तालाब, सड़क और जल संरक्षण कार्यों में आई तेजी, पारदर्शी प्रशासन और सख्त मॉनिटरिंग से मजबूत हो रहा महेवा ब्लॉक
कालपी (जालौन)! विकास खंड महेवा में 1 दिसंबर 2025 को कार्यभार ग्रहण करने वाले खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पद संभालते ही विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार किया है। उनके नेतृत्व में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों देखने को मिल रही हैं।
मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों की खुदाई, चेकडैम निर्माण, कच्ची एवं संपर्क मार्गों का निर्माण, नालियों की सफाई और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ-साथ आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिल रही है।
खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह नियमित रूप से ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां कहीं भी लापरवाही या अनियमितता सामने आई, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई की व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल रही है।
महेवा विकास खंड में अरुण कुमार सिंह की कार्यशैली से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का वातावरण बना है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है और ग्रामीणों में भरोसा एवं संतोष की भावना बढ़ी है।











