दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल खोले जाने के सम्बन्ध में समय सारिणी निर्गत।

 

कानपुर देहात जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया अपर मुख्य सचिव, द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल खोले जाने के सम्बन्ध में निम्नलिखित विवरण के अनुसार समय सारिणी निर्गत की गयी है। प्रक्रियात्मक कार्यवाही समयावधि- विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा फीस आदि का सत्यापन प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित एफिलियेटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 21 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक है। उन्होंने जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उक्त निर्गत समय सारिणी के अनुसार आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें