कानपुर देहात अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबंदी कानपुर देहात दिग्विजय सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में चकबंदी ग्रामों में आयोजित होंगे ग्राम चौपाल कार्यक्रम चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार के उपरांत किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन चौपालों में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर कृषकों की शिकायतें प्राप्त करेंगे एवं उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निम्न तिथियों पर ग्राम चौपाल आयोजित होंगी— उप संचालक चकबंदी ग्राम छतेनी – तहसील भोगनीपुर – 25.02.2026, अपराह्न 01:00 बजे
ग्राम अकोढी– तहसील भोगनीपुर – 26.02.2026, अपराह्न 03:00 बजे बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ग्राम छतेनी – तहसील भोगनीपुर – 25.02.2026, अपराह्न 01:00 बजे
ग्राम थनवापुर – तहसील भोगनीपुर – 26.02.2026, अपराह्न 03:00 बजे चकबंदी अधिकारी अकबरपुर ग्राम गौरीकरन – तहसील भोगनीपुर – 27.02.2026, अपराह्न 12:00 बजे ग्राम सनायाखेड़ा – तहसील भोगनीपुर – 26.02.2026, अपराह्न 03:00 बजे चकबंदी अधिकारी भोगनीपुर ग्राम गुरगांव – तहसील भोगनीपुर – 22.02.2026, अपराह्न 12:00 बजे ग्राम अकोढी – तहसील भोगनीपुर – 26.02.2026, अपराह्न 03:00 बजे
चकबंदी अधिकारी रसूलाबाद ग्राम गोपालपुर तालुका – तहसील भोगनीपुर – 24.02.2026, अपराह्न 12:00 बजे ग्राम नेला – तहसील भोगनीपुर – 26.02.2026, अपराह्न 03:00 बजे। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त ग्रामों में ग्राम चौपाल के दौरान लेखपाल, चकबंदीकर्ता एवं राजस्व/चकबंदी विभाग के संबंधित कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, निर्धारित तिथियों से पूर्व ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक कृषक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकें। जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें।











