कानपुर देहात उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशल निर्देशन में ईको पार्क माती, के सामुदायिक भवन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम रवीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने कार्यक्रम का संचालन मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साजिया नजर जैदी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रजत सिंन्हा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, कपिल सिंह, जिलाधिकारी, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, डा0 ए0के सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अन्य का स्वागत करते हुए किया। तत्पश्चात् नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य समस्त विभागाध्यक्षों एवं लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर एवं वाकिंग स्टिक तथा पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उज्जवला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस-चूल्हा देकर लाभान्वित किया गया। कुल 196 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वितरित किये गये। इस दौरान जिला कारागार, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, डाक विभाग, महिला एवं बाल पुष्टाहार विभाग, स्वतः समूह, खादी ग्रामोद्योग एवं अन्य विभागों सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं एवं हस्तकला से तैयार प्रोडक्टों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें लोगों ने खरीदारी भी की।










