कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत गलुवापुर में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 39 श्रमिकों में से केवल 14 श्रमिक उपस्थित मिले। श्रमिकों की उपस्थिति पर जताई नाराजगी मुख्य विकास अधिकारी ने जनरेट मास्टर रोल के सापेक्ष श्रमिकों की शतप्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान समय से करने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान FTO के माध्यम से शीघ्र किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, एपीओ, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे।











