कानपुर देहात मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित किसानों से सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को One Click DBT के माध्यम मुख्यमंत्री क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन 05, कालीदास मार्ग, लखनऊ से किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागर, विकासभवन सभागार, एन0आई0सी0 सभागार एवं समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को दिखाया गया। जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के लाभार्थियो को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
उप कृषि निदेशक, हरीशंकर भार्गव द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5021 लाभार्थी किसानों को One Click DBT के माध्यम से रू0 1,57,76,330.00 का आपदा क्षतिपूर्ति के रूप में किया गया है। उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने हुए अवगत कराया गया कि यह शासन द्वारा कृषक हित में संचालित प्रमुख योजनाओं में सम्मिलित है। योजनान्तर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे, भूकंप, आंधी, तूफान, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा, जल भराव, बाढं, आकाशीय बिजली, रोके न जा सकने वाले कृमि प्रकोप आदि कि स्थिति में बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप सहायता प्रदान की जाती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागी लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कृषक हित में अनेको कार्यक्रम /योजनाएं संचालित की जा रही है। समस्त पात्र व जरूरतमंद लोगो तक सरकारी अनुदान/योजनाओं का लाभ की पहुंच को सुनिश्चित करनें के उद्देश्य से शासन द्वारा समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा सचेत किया गया कि भविष्य में विभागीय योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी अतः सभी किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवा लें, वर्तमान समय में जिला प्रशासन द्वारा कृषि, पंचायत, मनरेगा एवं राजस्व कार्मिकों के माध्यम से गांव-गांव जा कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु वृहद अभियान चलाया जा रहा है।











