साहिल कटियार संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात सिकंदरा विधानसभा नगर पंचायत राजपुर वार्ड नंबर 10 अटल नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ा हादसा होने की आशंका बढ गई है यहां मात्र 6 फीट की ऊंचाई से बिजली के तार गुजर रहे हैं जिससे कोई भी व्यक्ति या वाहन टकरा सकता और स्कूली वाहन का आवागमन बना रहता है छोटे-छोटे बच्चे एवं जानवर ग्रामीणों ने कई बार लटकते तार को ठीक करने की मांग की लेकिन अब तक कोई ठोस करवाई नही हुई स्थिति इतनी गंभीर है कि खुद जगह पर तार मौत बनकर झूल रहे हैं जो कभी भी गिर सकतें हैं इससे लोगों का खतरा बना हुआ है इसलिए लोगों का कहना है कि यदि जल्दी इन तारों की मरम्मत नहीं की गई तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता है उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है वार्ड नंबर 10 अटल नगर मदियापुर विद्युत अभियंता कपिल देव वर्मा ने कहा है जानकारी हमें आपके माध्यम से प्राप्त हुई है शीघ्र की एजेंसी के माध्यम से पुराने तारों को बदल जाएगा और हाइट बढ़ाई जाएगी











