पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,पुलिस महकमें में मची खलबली।

कानपुर देहात  रसूलाबाद कोतवाल सतीश कुमार सिंह को भोगनीपुर थाने की कमान
शिवनारायन सिंह को रसूलाबाद,दिनेश कुमार गौतम को रनियां,जनार्दन प्रताप सिंह को मिली सिकंदरा थाने की नई जिम्मेदारी
जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु गुरुवार देर रात पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलाबाद निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को थाना भोगनीपुर की कमान सौंपी गई है।वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना रनियां शिवनारायन सिंह को थाना रसूलाबाद का प्रभार सौंपा गया है।इसी क्रम में कई महीनों से थाना गजनेर की कमान संभाल रहे निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह को सिकंदरा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को निरीक्षक अपराध थाना रनियां से अपराध शाखा,निरीक्षक धीरेंद्र सिंह को निरीक्षक अपराध थाना गजनेर से निरीक्षक अपराध थाना रसूलाबाद,निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली से सर्विलांस सेल,निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गौतम को थानाध्यक्ष थाना सिकंदरा से थानाध्यक्ष थाना रनियां,उपनिरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष थाना देवराहट से थानाध्यक्ष थाना गजनेर,उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर से थानाध्यक्ष थाना देवराहट,उपनिरीक्षक मलोक चंद्र को थाना अमराहट से चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर,उपनिरीक्षक अमित शुक्ला को थाना शिवली से अपराध शाखा,उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को थाना रनियां से अपराध शाखा वहीं उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार को चौकी प्रभारी कांधी थाना डेरापुर से चौकी प्रभारी जैनपुर थाना अकबरपुर नियुक्त किया गया है।
यह फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें