

कानपुर देहात, 21 फरवरी 2026 – परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार परिवहन श्रेणी के हल्के यात्री व माल वाहनों के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 जनवरी, 2026 की अधिसूचना के क्रम में मार्ग कर जमा की एक मुश्त कर व्यवस्था (OTT) के संदर्भ में प्रचार-प्रसार व वाहन स्वामियों की शंका के समाधान हेतु दो दिवसीय परिवहन मेला का आयोजन कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर देहात में किया गया।
मेले में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया
इस परिवहन मेले में टेंपो/टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन के पदाधिकारी, वाहन स्वामियों, ई रिक्शा चालकों, वाहन डीलर्स ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को सरकार द्वारा हल्के परिवहन श्रेणी के माल/यात्री वाहनों के लिए लागू नवीन कर ढांचे से अवगत कराते हुए, उनके प्रश्नों व शंका का समाधान किया गया। एक मुक्त कर व्यवस्था से वाहन स्वामियों को होने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया।
सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर जोर
इस अवसर पर समस्त वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता नियमों की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा संबंधी व नवीन कर ढांचे सम्बन्धी पम्फलेट का भी वितरण किया गया।











