कानपुर देहात थाना मूसानगर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अशोक निषाद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ग्राम सुन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया। थाना मूसानगर पर दिनांक 18.02.2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने 48 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।











