जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित

 

विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रहेंगे उपस्थित

कानपुर देहात   जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अमित कुमार ने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अर्न्तगत दावे एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध) करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये किये थे। इसी कड़ी में रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिये समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कि गये, हैं कि- विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह् 1ः30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगें। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6ए, 7 ,एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहॉ मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जायेगी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल ,एजेंट (बीएलए) को अभियान तिथि की जानकारी देते हुये उनसे सहयोग प्राप्त किया जायेगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुये विशेष अभियान को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि विशेष अभियान दिवस-22 फरवरी, 2026 को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जॉच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अकिंत नही है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनका भी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें अथवा ईसीआई नेट मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिये फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें