कानपुर देहात थाना शिवली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा, जिसमें 10 लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। घटना को ग्राम बैरी सवाई के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 6 घायलों को सीएचसी शिवली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर है। तालाब में डूबी कार को क्रेन की सहायता से बाहर निकालने की कार्यवाही जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।










