कानपुर में पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला के काफिले पर जानलेवा हमला, पथराव में कार का शीशा टूटा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक मुनींद्र शुक्ला के काफिले पर देर रात जानलेवा हमला हुआ. अज्ञात हमलावरों ने उनकी चलती गाड़ी पर भारी पथराव किया, जिससे गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
गनीमत यह रही कि इस हमले में पूर्व विधायक और उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है.
कानपुर में पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला के काफिले पर जानलेवा हमला.
बात दें कि थाना बिठूर क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे के पास पूर्व विधायक मुनेंद्र शुक्ला की वाहन का शीशा तोड़ने की घटना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. मौके से अम्बर दीक्षित और ऋषभ यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त सुमित की तलाश जारी है.
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला और उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला.
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हमला
घटना शुक्रवार देर रात की है जब पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला बिठूर के सिंहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.
जानकारी के अनुसार, जब उनकी गाड़ी मटका चौराहे के पास पहुँची, तो वहाँ भारी जाम लगा हुआ था. जाम के कारण गाड़ी की गति धीमी होते ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए. हालांकि उनमें से दो को पुलिस ने दबोच लिया है.
पूर्व सपा विधायक मुनेंद्र शुक्ला की गाड़ी पर कानपुर में पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के तुरंत बाद पूर्व विधायक ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी और बिठूर थाना प्रभारी को अवगत कराया. मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण बिठूर थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँची और उनकी गाड़ी को जाम से निकाल कर सुरक्षित थाने ले गई.
पुलिस ने मुनींद्र शुक्ला की लिखित तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की.
बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके जरिए तीन आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में कछार निवासी अंबर दीक्षित (25 वर्ष) और गंगपुर निवासी ऋषभ यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है. मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें