

21 फरवरी 2026 – पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज दिनांक 21.02.2026 को भोगनीपुर क्षेत्र में शराब की दुकानों का संयुक्त सघन निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी महोदय, भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय, भोगनीपुर एवं आबकारी निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से भोगनीपुर क्षेत्र की देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाना, लाइसेंस शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करना, नाबालिगों को शराब की बिक्री रोकना, निर्धारित समय से अधिक बिक्री/खुली बिक्री की जाँच, गुणवत्ता एवं मूल्य सूची का पालन, किसी भी प्रकार की अनियमितता/गड़बड़ी की रोकथाम करना था।
निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग व्यवस्था, मूल्य सूची प्रदर्शन, CCTV कार्यक्षमता एवं अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की विस्तृत जाँच की गई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शराब की अवैध बिक्री, नकली/मिलावटी शराब, लाइसेंस उल्लंघन या नाबालिगों को बिक्री करने वाले व्यक्तियों/दुकानों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।











