माती कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय, में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह ने एंटी-सैबोटाज चेक टीम और न्यायालय सुरक्षा टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की। इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना, आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को बनाए रखना और असामाजिक तत्वों को रोकना था।











