सड़कों के गड्ढे बन रहे हैं जानलेवा: भोगनीपुर से औरैया जाने वाली सड़क की बदहाली

साहिल कटियार संवाददाता सिकंदरा 

कानपुर देहात भोगनीपुर से औरैया जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे वाहनों को गुजरना मुश्किल हो रहा है। रात में तो ये गड्ढे दिखाई भी नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, किसान और मजदूर शामिल हैं   सड़क का निर्माण कार्य 2 साल से रुका हुआ है। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है ।  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कई बार घोषणाएं कर चुकी है।
अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन सड़कों की बदहाली मिट्टी नहीं रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें