विधिक साक्षरता मेगा शिविर की सफलता के लिए आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

 

22 फरवरी को माती स्थित इको पार्क में होगा मेगा आयोजन

कानपुर देहात  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को माती मुख्यालय स्थित इको पार्क के सामुदायिक भवन में प्रस्तावित विधिक साक्षरता मेगा शिविर की सफलता के उद्देश्य से गुरुवार को विकासखंड सरवनखेड़ा के सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश रविंद्र सिंह के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी/अपर जिला जज प्रथम रजत सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने सहभागिता की। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को विभिन्न विधिक प्रावधानों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
सचिव महोदया ने 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता मेगा शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने, ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। शिविर में प्रेम कुमार (सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण), सुधीर कटियार (ग्राम विकास अधिकारी), दीपक यादव (ग्राम विकास अधिकारी), दीपक मिश्रा (रोजगार सेवक), श्याम सुंदर (ग्राम विकास अधिकारी), पीयूष कुमार दीक्षित (ग्राम विकास अधिकारी), अनिल कुमार बाजपेई (ग्राम प्रधान सरवन खेड़ा), अनिल कुमार यादव (ग्राम विकास अधिकारी), राजेंद्र सिंह (जी.आर.एस.), नितिन अग्निहोत्री (खंड समन्वयक), निर्मल सैनी (कंप्यूटर ऑपरेटर), आशीष मिश्रा (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर), उमा देवी (प्रधान पतरा), सुमन लता, सुनीता, रिचा सचान (प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सरवन खेड़ा), हर्ष मोहन सचान, दिव्या देवी, सुमन देवी (बैंक सखी) सहित ब्लॉक के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि वे 22 फरवरी को माती स्थित इको पार्क में आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता मेगा शिविर में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर लाभ ले।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें