कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित को न्यायपूर्ण व समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और फरियादियों को न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।











