पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया।
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में 252 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई। वाहन चालकों से अपील कि वे यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान जारी
यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।











