रूरा कानपुर देहात। थाना परिसर रूरा में पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन की जगह करीब आठ करोड 10 लाख रूपये से बनने वाले नवीन प्रशासनिक भवन के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है जिसका भूमि पूजन आचार्य श्याम शुक्ल द्वारा थानाध्यक्ष रूरा सुधीर भारद्वाज ने अपने सह पुलिस साथियों दुर्वीन सिंह कर्मेन्द कुमार दीपक व श्याम सुंदर आदि के साथ विधिवत सम्पन्न कराया।उन्होंने बताया कि इस भवन में एक छत के नीचे विधिवत पुलिस सम्बन्धी सारे कार्य सम्पन्न होगे। मालूम हो कि पुरानी इमारत में न कागज सुरक्षित न बैठना ।इसी आधार पर काफी दिनों से उठाई जा रही मांग के अनुसार सरकार से स्वीकृत धन के साथ भूमि पूजन के बाद अब कार्यवायी संस्था मानक व नक्शे के अनुरूप भवन निर्माण समय से करायेगी।











