क्राईम रिपोर्टर – अनूप मिश्रा
कुठौंद जालौन थाना कुठौंद में न्यायालय मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट जालौन स्थान उरई के आदेशानुसार आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। श्रीमती आरती देवी पत्नी स्वर्गीय अमित भदोरिया ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे और उसके पति को परेशान करते थे और धमकी देते थे कि तुम मर जाओ तो तुम्हारे हिस्से की जमीन जायदाद हमें मिल जाएगी।
आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रार्थनी के ससुर राजा सिंह, कमल, श्रीमती रजनी, श्रीमती कुसुम, कु० सलोनी, आनंद के खिलाफ धारा 108बी एन एस थाना कुठौंद में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रार्थनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने मजबूर होकर दिनांक 8/11/2025 को समय करीब सुबह 8:00 बजे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। प्रार्थनी ने थाना कुठौंद व पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
न्यायालय ने प्रार्थनी का मुकदमा पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद को निष्पक्ष विवेचना का आदेश पारित किया है।











