डेरापुर कानपुर देहात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन पर जहां प्रत्येक जिले में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में गांधी प्रतिमा या सेनानी शिलालेखों पर धरने दिए जा रहे हैं इसी कड़ी में कानपुर देहात के डेरापुर तहसील मुख्यालय जूनियर हाई स्कूल डेरापुर में सेनानी शिलालेख पर मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रतीक बैठक संपन्न हुई जिसमें महात्मा गांधी के चित्र व मनरेगायोजना को लागू करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और उत्तर प्रदेश सरकार से जी बी राम जी से मनरेगा का नाम रखने की चर्चा हुई बैठक में पीसीसी सदस्य सगीर अहमद सेवा दल से राम अवतार दीक्षित कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अजय यादव नगर पंचायत अध्यक्ष डेरापुर रमेश सिंह यादव किसान नेता मलखान सिंह यादव कमर हसन सहित अन्य लोगों ने अपने विचार विमर्श पर मनरेगा का नाम बदलने पर अपनी असहमति व्यक्त की।











