कानपुर देहात के अकबरपुर में अवैध हॉस्पिटलों का गोरखधंधा

 

कानपुर देहात अकबरपुर कस्बे में अवैध हॉस्पिटलों और पैथोलॉजी का अवैध धंधा जोरों पर है। यहां पर दर्जनों की संख्या में अवैध हॉस्पिटल चलाए जा रहे हैं, जहां पर मरीजों का गलत इलाज किया जा रहा है। इन हॉस्पिटलों में अवैध प्रकार के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं, जो कि प्रतिबंधित हैं।

इन अवैध हॉस्पिटलों में मरीजों का बहुत ही नुकसान होता है, क्योंकि यहां पर न तो योग्य डॉक्टर हैं और न ही आवश्यक सुविधाएं। इसके बावजूद भी ये हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं।

जनपद कानपुर देहात के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि वे जांच टीम के द्वारा अचानक छापेमारी कर इन अवैध हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि मरीजों के जीवन का खिलवाड़ न हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें