संस्कृत महाविद्यालय मे वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ ब्राम्हण बटुकों का यग्योपवीत संस्कार

 

कालपी (जालौन)  स्थानीय श्री वेद व्यासक्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय कालपी मे  वेदभवन में आचार्य पं०शिवशंकर शुक्ल पूर्व प्राचार्य एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष पं० नारायणदास अवस्थी के सानिध्य मे सामूहिक यग्योपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ । जिसमें गणेश शंकर त्रिवेदी, डा० बृजगोपाल द्ववेदी, भूपेन्द्र रावत, शोभित पांडे, हरिकृष्ण शुक्ल, रामजी तिवारी आदि आचार्यों के विशेष सहयोग से विधिवत वेदोक्त रीति से 35 बटुकों को आचार्यों ने गुरु मंत्र से सुसज्जित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती रुचि गुप्ता एवं अन्य आचार्यों का विशेष योगदान रहा ।
विद्यालय के प्रबंधक पं० योगेन्द्र नारायण शुक्ल ने अपने आशीष वचनों से बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया और आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के लिपिक श्री उमेश सिंह भदौरिया, आनंद स्वरूप तिवारी का विशेष योगदान रहा। अन्त मे कार्यवाहक प्राचार्य उत्तम सिंह निरंजन , शरद शुक्ल ने सभी का अभिवादन किया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें