कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना डेरापुर पुलिस द्वारा एन्टी नारकोटिक्स टीम, दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 23, द्वारका, नई दिल्ली में पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजमोहन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम गुरियापुर थाना डेरापुर को उसके घर से 04 किलो 168 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । एण्टी नारकोटिक्स सेल, (द्वारका, दिल्ली पुलिस) द्वारा अभियुक्त मयंक पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम पाल नगर, थाना किशनी, मैनपुरी व हाल पता गली नम्बर 4, झनकार रोड, गोयला डेयरी, थाना छावला, नई दिल्ली के कब्जे से बरामद हुई 249 ग्राम अवैध चरस के आधार थाना सेक्टर 23, द्वारका, दिल्ली में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मयंक पुत्र अरविन्द सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त बृजमोहन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम गुरियापुर थाना डेरापुर का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर थाना डेरापुर पुलिस व दिल्ली पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त बृजमोहन पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम गुरियापुर थाना डेरापुर को उसके घर से 04 किलो 168 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध दिल्ली पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा ।











