कानपुर देहात किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा कृषक हित में संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार फरवरी माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए, कृत कार्यवाही से शिकायतकर्ता किसान को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने हेतु अनकेा योजनाऐं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है, वर्तमान में यह आवश्यक हो गया है कि किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यो को करे, जिससे उनको जहां उनकी लागत में कमी आयेगी, वहीं उनकी आय में आशा से अधिक वृद्धि होगी। उनके द्वारा जैविक खेती एवं सहफसली पद्धति को अपनाने एवं नगदी फसलों का उत्पादन करने हेतु किसानों को जागरूक किया गयां। उप कृषि निदेशक, हरीशंकर भार्गव द्वारा किसान दिवस में आये अधिकारियों, किसान संगठन के प्रतिनिधियों, प्रगतिशील किसानों का औपचारिक स्वागत करते हुए किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। ग्राम फरीदपुर निठर्रा, वि0ख0 सन्दलपुर कानपुर देहात से आये प्रगतिशील कृषक बाबूलाल निषाद द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी को काला आलू भेट के रुप में दिये गयें। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु कम से कम 10 सदस्य बोर्ड आफ डायरेक्टर के रूप में नामित होना अनिवार्य है तथा रजिस्टार आफ कम्पनी एवं सोसाईटी एक्ट 2013 अन्तर्गत पंजीकृत होना चाहिए, पंजीकरण हेतु इच्छुक समूह निर्धारित फिस कानपुर नगर स्थित कार्यालय में जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते है। कृषक भाइयों की बिजली से सम्बन्धित समस्त समस्याओं के निराकरण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को समस्या का तत्काल निराकरण कराने तथा कृत कार्यवाही से शिकायत कर्ताओं को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। कृषक भाइयों द्वारा बागवानी फसलो को लगाने हेतु जानकारी चाही गयी, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आप बागवानी मिशन योजनान्तर्गत का लाभ उठा कर फलों के बाग व सब्जियों की खेती कर सकते है। उद्यान विभाग अनुदान पर सब्जियों के बीज वितरण किये जा रहे है, इच्छुक कृषक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी में अपना पंजीकरण करा कर, अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी द्वारा ड्रिप इरीगेशन से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए, किसानों से योजना का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया। उक्त के अतिरिक्त विभाग द्वारा डीग में संचालित हाई-टेक नर्सरी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अवगत कराया गया कि कृषक अपना बीज एवं प्रति पौध रू0 01 का शुल्क दे कर सब्जियों के पौध की नर्सरी प्राप्त कर अगेंती फसल पैदा कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कृषि रक्षा रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता है, उनके द्वारा माहू कीट से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अवगत कराया गया कि कृषि विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर लाइट ट्रैप वितरण किया जा रहा है, इच्छुक कृषक राजकीय कृषि रक्षा इकाई से प्राप्त कर सकते है। कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण कराने से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुऐ, हरी खाद का प्रयोग, संतुलित मात्रा में रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग, समय से सिंचाई से होने वाले लाभों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर वितरित बीज व निशुल्क मिनीकिट, जैविक खेती, कृषि निवेशों, कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं एवं उन पर देय अनुदान, पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने हेतु अनकेा योजनाऐं एवं कार्यक्रम संचालित किया जा रहे है, वर्तमान में यह आवश्यक हो गया है कि किसान संगठित हो समूह गठित कर कृषि कार्यो को करे, जिससे उनको जहां उनकी लागत में कमी आयेगी, वहीं उनकी आय में आशा से अधिक वृद्धि होगी। किसानो की आय दागुनी हेतु तकनीकी तरीके से खेती करने के सुझाव दिये गये एवं उनके द्वारा जैविक खेती एवं सहफसली पद्धति को अपनाने एवं नगदी फसलों का उत्पादन करने हेतु किसानों को जागरूक किया गयां। आयोजित किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, पशु चिकित्साधिकारी, मत्स्य निरीक्षक अधिशासी अभियंता सिंचाई, अवर अभियंता नलकूप, कृषि वैज्ञानिक डा0 खलील खाॅ, भारतीय किसान यूनियन (अराज0) के मण्डल अध्यक्ष रशीद अहमद आजाद के साथ-साथ जनपद के 37 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।










