कानपुर देहात प्रदेश कांग्रेस सेवादल उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव राम अवतार दीक्षित जी ने बताया कि आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए निम्नलिखित 5 मांगें रखी गई हैं:
1. राजकीय परिवहन बसों का संचालन डेरापुर में शुरू किया जाए
2. शहीद बलदेव प्रसाद संखवार के शिलालेख की मरम्मत कराई जाए
3. सरगंवा से इंदुरुख मध्य सेंगुर नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए
4. बंद पड़ी सहकारी समितियों को किसान हित में चलाया जाए
5. चिलौली आयुर्वेद भवन पर डॉक्टर नियुक्त किए जाएं
सेवादल का कहना है कि इन मांगों को पूरा करने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। ज्ञापन के माध्यम से सेवादल ने जिलाधिकारी से इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।











