
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की स्मृति में सपा कालपी के अध्यक्ष अजीत सिंह यादव द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है ।
ग्राम जयरामपुर के बैरंग मैदान में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यअतिथि के रूप में पधारे पर्व सांसद व अंतराष्ट्रीय कृभको के चेयरमैन डॉ चन्द्रपाल सिंह यादव जी ने फीता काट कर किया ।
15 ओवर का उद्धाटन मैच टीम तिरही व टीम चमारी के बीच खेला गया।
उक्त मौके पर डॉ चनद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत मे क्रिकेट खेल गांव – गांव तक पहुँच गया है ऐसे टूर्नामेंट आयोजनों से नौजवानों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है ऐसे ही क्षेत्रीय स्तर पर खेल कर युवा आगे बढ़ते है यही युवा आगे चलकर बड़े बड़े क्रिकेटर बनते है और देश के लिए खेलकूद दुनियाभर में हिंदुस्तान का नाम ऊंचा करते है
वही क्रिकेट प्रोग्राम की सराहना करते हुए अजीत सिंह यादव सहित पूरी कमेटी बधाई और धन्यवाद दिया तथा *डॉ चन्द्रपाल सिंह ने ग्राम – धमना के पुराने नेता स्व. नत्थू सिंह नेता जी को याद करते हुए कहा इस कालपी क्षेत्र से हमारा पुराना नाता है
उन्होंने बताया कि राजनीति के शुरुआती दिनों में मुझे चौधरी शंकर सिंह व नत्थू सिंह नेता जी के साथ काम करने का अवसर मिला है समय आने पर इस क्षेत्र के लिए तमाम विकास कार्यो के साथ साथ युवाओं के लिए भी विकास किये जायेंगे ।
*उक्त मौके पर कल्लू सिंह काशिखेरा, विजय कुशवाहा , रोहित वर्मा, पूर्व प्रधान सरमन कुशवाहा, बाबू सिंह यादव पूर्व प्रधान, रामस्नेही धमना, अमर सिंह , नन्ना तिरही ,मयंक यादव, समर सिंह गुड्डू महेवा, सर्वेस पाल, आशीष सिंह चौंक, रोहित खटीक, योगेंद्र बीडीसी,राहुल करमचंद्रपुर, सोनू यादव, रामखिलावन, प्रांजुल सविता, धर्मेंद्र दोहरे, अखिलेश निपनियां, दीपु यादव, हरिशरण , आशुतोष सभासद, विशाल यादव, अमन विश्नोई , शोभित ठाकुर , तथा कमेटी से संजय, अभिषेक, रंनधावन अहिरवार, पुष्पेंद्र, जयहिंद , सर्वेस , विशाल चौधरी, विकास यादव, कुअँर सिंह , लल्ला यादव, नितिन , सुमित , शिवम कठेरिया, आकाश, आदेश, एस एस, संदीप अमित विकास यादव, उमेश चौधरी ,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।











