जनपद के ईको पार्क में 22 फरवरी को आयोजित होगा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

 

कानपुर देहात  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा  मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन ईको पार्क माती में किया जाएगा। यह शिविर आमजन को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है। शिविर में लगभग 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाएगी। शिविर में माननीय न्यायालय के प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आमजन को निःशुल्क विधिक परामर्श, विवादों के समाधान, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ शिविर में प्रतिभाग सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। शिविर के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें